छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने फतह किया किलिमंजारो

0
251
छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने फतह किया किलिमंजारो

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर लिया है। रायगढ़ जिले की रहने वाली याशी ने रविवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन करीब साढ़े 9 बजे (भारतीय समयानुसार) 5 हजार 895 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।

किलिमंजारो पर्वत दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में है। उन्होंने 24 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी। वे रायपुर से दिल्ली होते हुए इथोपिया और तंजानिया पहुंचीं। 27 सितंबर से उन्होंने किलिमंजारो पर्वत पर अपनी चढ़ाई शुरू की थी। उन्होंने 18 से 19 घंटे हर दिन चलकर करीब 5 दिनों में अपनी यात्रा पूरी कर गांधी जयंती के दिन चोटी पर पहुंच गईं।

मुख्यमंत्री बघेल ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

याशी जैन के साथ अफ्रीका के प्रमुख गाइड एलाइस साथ में चल रहे थे। उनकी टीम में अलग-अलग देशों के 6 लोग थे। अफ्रीका की कंपनी अफ्रीकन लव बर्ड्स एडवेंचर के सहयोग से याशी जैन ने आज भारत का तिरंगा किलिमंजारो पर्वत की चोटी पर फहरा दिया। बर्फीली हवाएं चलने के बावजूद भी याशी ने हिम्मत नहीं हारी। अब उन्होंने वापस पर्वत से नीचे उतरना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here