मुख्यमंत्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

0
292
मुख्यमंत्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 18 फरवरी 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 19 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि शिवाजी महाराज का स्मरण करते समय हमेशा एक आत्मविश्वास और शौर्य से भरे व्यक्तित्व की छबि उभरती है।

उन्होंने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। बघेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here