मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

0
347
मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 05 फरवरी 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे।

गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। बघेल ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here