भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत त्रिवेदी के पिता गिरिजा प्रसाद त्रिवेदी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समर्पित शिक्षक के रूप में उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।