कोलकाता में ISF कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, TMC नेता की गिरफ्तार के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

0
302
कोलकाता में ISF कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, TMC नेता की गिरफ्तार के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

कोलकाता, 22 जनवरी 2023 : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। वहीँ झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शन में शामिल लोगों के घायल होने की जानकरी सामने आई है। अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ISF कार्यकर्ता शनिवार शाम को एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे। उनका दावा है कि TMC कार्यकर्ताओं ने एक रैली के दौरान उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इससे उनके कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके चलते वह TMC नेता अरबुल इस्लाम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : कोण्डागांव : अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 30 जनवरी तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित

वहीँ इस प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल थे, जिस कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों से रोड खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद भीड़ को तीतर-भीतर करने के लिए कोलकाता पुलिस ने बल का प्रयोग किया और ISF कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान ISF नेता और विधायक नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया गया।

इससे पहले शनिवार को ही राज्य के भांगर क्षेत्र में TMC और ISF के कार्यकर्ताओं में झड़प का मामला सामने आया था। यह घटना तब हुई, जब ISF के सदस्य कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान ISF कार्यकर्ताओं ने तृणमूल पार्टी के एक कार्यालय में आग लगा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here