CM साय ने बालोद जिले के सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

0
223
CM साय ने बालोद जिले के सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर : मुख्यमंत्री (CM) विष्णु देव साय ने बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होंने इस दुर्घटना में मृत लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here