कोल्ड-डे : इन 6 राज्यों में नए साल पर छाया रहेगा घना कोहरा

0
192
कोल्ड-डे : इन 6 राज्यों में नए साल पर छाया रहेगा घना कोहरा

नई दिल्ली : देश के इन 6 राज्यों में नए साल पर छाया रहेगा घना कोहरा….दरअसल उत्तर-पश्चिम भारत में नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होगा। वेदर डॉट कॉम ने IMD के हवाले से बताया कि 2023 के पहले दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद फिर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

किसान पहले साहूकार के घर जाते थे, अब बैंक जाते हैं : CM भूपेश बघेल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1 से 2 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर फिर से शुरू हो जाएगी। वहीं, 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे रहने की संभावना है।

जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है, तब आईएमडी शीत लहर की घोषणा करता है। वहीं, जिस दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है या अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, उस दिन को कोल्ड- डे घोषित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here