Congress: भाजपा की ‘बी टीम’ से अब पुरानी टीम हो गई हैं बीजद और वाईएसआर

0
265

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त को लेकर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये दोनों ‘बी टीम’ अब पुरानी टीम हो गई हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘हम दो’ पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 10 वर्षों में बीजद संसद में भाजपा की बी-टीम थी। इसने हर मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया।

पिछले 10 वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भाजपा की एक और बी टीम थी। इसने भी हर मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी का साथ दिया।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे दोनों अब ‘बी टीम’ से पुरानी टीम हो गई हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘उन जैसे ‘हम दो’ पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है, जिन्हें कल नैतिक और राजनीतिक रूप से अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here