संविधान खत्म नहीं होगा, पर कांग्रेस जरूर खत्म हो रही है : अरुण साव

0
182
संविधान खत्म नहीं होगा, पर कांग्रेस जरूर खत्म हो रही है : अरुण साव

लोरमी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को बिलासपुर लोकसभा में धुआंधार प्रचार किया। डिप्टी सीएम ने मारुकापा, गोंडखाम्ही में कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। वहीं लालपुर धाम में परमपूज्य गुरु बाबा घासीदास एवं जैतखाम में पूजा अर्चना की। लीलापुर में साहू समाज के आदर्श विवाह समारोह एवं भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए। वहीं लोरमी में हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर शोभायात्रा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें :-Lok sabha election 2024 : जम्मू-कश्मीरी पंडितों के 26 साल पुराने संगठन का कांग्रेस में विलय

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या में लोरमी के गोंडखाम्ही में सामाजिक समरसता एवं संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर साव ने कहा कि, समाज में भेदभाव और छुआछूत को दूर करने के लिए बाबा साहेब ने परेशानी झेली। परेशानियों के बावजूद वे अपने उद्देश्य से नहीं भटके।

साव ने मारुकापा में कहा कि, बाबा भीमराव अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने संविधान का निर्माण किया। इस संविधान के कारण ही दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है। इससे हम सबको समानता का अधिकार दिया है। इसके माध्यम से टाटा बिड़ला जैसे अमीर और गांव के गरीब को भी समान अधिकार दिया।

कांग्रेस ने डॉ साहेब को सम्मान नहीं दिया

साव ने कहा कि, कांग्रेस ने डॉ साहेब को सम्मान नहीं दिया। पीएम मोदी जी ने बाबा साहेब से जुड़े हुए स्थान को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम किया है। कांग्रेस ने आंबेडकर को षड्यंत्र करके हराया। जबकि मोदी सरकार ने हमेशा सम्मान दिया है।

कांग्रेस वोट लेने के लिए डराने का काम करती हैं। कहते हैं कि संविधान खत्म कर देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। अगर करना होता तो 10 साल में संविधान को बदल देते। संविधान को कोई नहीं बदल सकता है।

साव ने कहा कि, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू जी को पूरी ताकत लगाकर जिताना है। और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

लीलापुर के सामूहिक विवाह समारोह

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लीलापुर के सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़े नव दांपत्य जीवन में प्रवेश करने पर बधाई दी।

साव लोरमी में हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here