Corona virus : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,406 नए केस

0
243
Corona virus : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,406 नए केस

Corona virus : भारत में पिछले 24 घंटे में 19,406 नए केस आए, जबकि 19,928 संक्रमित ठीक हुए और 34 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। नए केस आने के बाद देश में एक्टिव केस 1,34,793 दर्ज किए गए।

लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में दर्ज किए गए। शुक्रवार को राजधानी में 2,419 नए केस मिले, 2 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2,024 नए पॉजिटिव केस मिले, जबकि 5 मरीजों की मौत हुई।

इधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी शनिवार को होने वाली दिल्ली दौरे को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here