spot_img
HomeBreakingCoronavirus : दिल्ली में मास्क अनिवार्य, नहीं पहनने पर देना होगा 500...

Coronavirus : दिल्ली में मास्क अनिवार्य, नहीं पहनने पर देना होगा 500 रुपए जुर्माना

नई दिल्ली : दिल्ली में संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पब्लिक प्लेस में मास्क कंपलसरी कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि प्राइवेट फोर व्हीलर में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों को जुर्माना नहीं देना पड़ेगा।

Big Breaking : त्रिपुरा के कांग्रेस MLA बर्मन पर भीड़ ने हमला किया,अस्पताल में भर्ती

बता दें कि दिल्ली में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 2146 नए संक्रमित मिले, 1840 मरीज ठीक हुए। वहीं, 8 संक्रमितों की मौत हो गई। राजधानी में 11,889 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, देश में बुधवार को 16,299 नए केस मिले, 19,431 संक्रमित ठीक हुए। जबकि 53 लोगों की मौत हो गई। देश में पॉजिटिविटी रेट 4.64% बनी हुई है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। यहां बुधवार को 1847 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत हुई।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img