Covid-19 : भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 279 नए मामले

0
304
Covid-19 : भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 279 नए मामले

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 279 नए मामले सामने आए हैं। जिससे देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 4,46,72,347 हो गई है। साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है। जिसके चलते कोरोना से अब तक देश में कुल जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 5,30,620 हो गई है।

धमतरी : कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामले 4,855 हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 401 लोग कोरोना को मात देकर ठीक होने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 4,41,36,872 हो गई है।

Chhattisgarh: पं. सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविधालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश 1 दिसंबर से आरंभ होंगे

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 219.92 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में करीब एक लाख कोरोना की खुराक दी गई। देश में सक्रिय मामले 0.01 प्रतिशत हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here