spot_img
Homeज्योतिषदैनिक पंचांग एवं राशिफल:- शुक्रवार 07 जुलाई 2023

दैनिक पंचांग एवं राशिफल:- शुक्रवार 07 जुलाई 2023

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
श्रावण मासे, कृष्ण पक्ष
पंचमी, कृष्ण पक्ष,
तिथि पंचमी 24:16:45
नक्षत्र शतभिष 22:14:52
योग आयुष्मान 20:28:14
करण कौलव 13:41:05
करण तैतुल 24:16:45
वार शुक्रवार
चन्द्र राशि कुम्भ
सूर्य राशि मिथुन
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल,
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि: आज के दिन कोई बड़ा काम बन सकता है। व्यापारियों के काम में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो को उनके सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। स्वस्थ का ख्याल रखे। विद्यार्थियों को आज जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरुरत है। जीवनसाथी की मन की बात सुने। रिश्ते मधुर होंगे।

वृष राशि: आज के दिन धन हानि के योग है। नए काम को शुरू करने से पहले बड़ो की सलाह जरूर ले। व्यापार में पैसे लगाने से पहले सलाह जरूर ले। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। भाई बहन से रिश्ते अच्छे होंगे। किसी पुराने दोस्त से फ़ोन में लम्बी बातचीत हो सकती है। विद्यार्थी पढाई में मन लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि: आज के दिन धन खर्च सोच समझ कर करे। बेरोजगार लोगो के नौकरी का ऑफर आ सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो को आज ज्यादा काम हो सकता है। परिवार वालो के साथ वक़्त बिताएंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की कोई राय सफल बना सकती है।

कर्क राशि: आज के दिन आत्मविश्वास भरा रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे है लोग आज आपने काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से रुका काम को पूरा हो जयेगा। जरूरतमंद लोगो की मदद कर सकते है। सामजिक मन प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और बच्चो के साथ मूवी देखेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने कि जरूरत। जीवनसाथी के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

सिंह राशि: आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत अच्छी होगी। मेहनत के परिणाम आपको मिलेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो की तारीफ होगी किसी नए प्रोजेक्ट का भार मिल सकता है। सीनियर्स सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के लिए अच्छा दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि: आज के दिन सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ वक़्त बिताएंगे। कोई बड़ा काम बन सकता है। किसी दोस्त से आर्थिक मदद दे सकते है। व्यापारियों के बिजनेस की गति थोड़ी काम रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा की की तरफ रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का ऑफिस के कामो में सहयोग मिलेगा । रिश्तो में मधुरता आएगी।

तुला राशि: आज के दिन कोई उलझन हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी लेन-देनसे बचे। रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चो के साथ समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी बातो से मन में उलझन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ पुरानी बाते करेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि: आज के दिन बिगड़े काम बन सकते है। कोई बड़े काम की योजना बना सकते है। परिवाजन के साथ समय बिताएंगे। घर के बुजुर्गो के सेहत का ख्याल रखे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो के लिए अच्छा दिन। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

धनु राशि: आज के दिन अपने विचारो को खुल कर रहेंगे। कारोबार को बढाने के नए विचार अपके दिमाग में आएंगे। महिलाएं आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। अविवाहित लोगो के लिए शादी के रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू के लिए फ़ोन आ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि: आज के दिन कोई नए बदलाव आएंगे। कंपनी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश होंगे। किसी मतभेद से बचे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कोई नई योजना पर काम करेंगे। किसी लेन देन से सावधानी बरते। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद ले। स्वस्थ अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को उनके अध्यापको का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

कुम्भ राशि: आज के दिन सतर्कता बरते। किसी प्रकार के मतभेद से बचे। पुरानी किसी बात से मन दुखी होगा। साथ ही अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। नए कार्यो में परिवार वालो का सहयोग मिलेगा। बड़ो का आशीर्वाद लेना ना भूले। विद्यार्थियों का पढाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। साथ ही आज कोई सरप्राईज मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: आज के दिन मन खुश रहेगा। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।विरोधियो से सतर्क रहे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन। नए लोग जुड़ सकते है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढाई का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते है।

यदि आप अपनी किसी समस्या के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह चाहें तो वाट्सएप नम्बर 9131366453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img