spot_img
Homeज्योतिषदैनिक पंचांग व राशिफल:- सोमवार 10 जून 2024

दैनिक पंचांग व राशिफल:- सोमवार 10 जून 2024

-:आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-

ज्येष्ठ मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि चतुर्थी 16:14:20
नक्षत्र पुष्य 21:38:35
योग ध्रुव 16:46:07
करण विष्टि भद्र 16:14:20
करण बव 28:45:29
वार सोमवार
चन्द्र राशि कर्क
सूर्य राशि वृष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1946 शक संवत

-:राशिफल:-

मेष राशि:- किसी अटके हुए काम को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के संकेत हैं। स्वास्थ संतोषजनक बना रहेगा। परिवार में आर्थिक सहयोग देना शुरु कर सकते हैं। सेहत को लेकर साकारात्मक कदम उठाए जाने के संकेत हैं।

वृष राशि:- किसी यात्रा के दौरान रोमांटिक शुरुआत होने के संकेत है।किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। परिवार से दरकिनार कर दिए गए किसी सदस्य को दुबारा परिवार में सामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत को लेकर सक्रियता बढने वाली है। पेशेवर स्तर पर कोई नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

मिथुन राशि:- किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा।उससे कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है। बढते हुए खर्च को लेकर सजग रहने की जरुरत है।पेशेवर स्तर पर कोई नया मौका मिलने की संभावना है ,मौके का लाभ लेने के लिए तैयार रहें।

कर्क राशि:- आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बेझिझक आगे बढ सकते हैं। बेहतर निवेश योजना को लेकर दुविधा में रहेंगे।किसी जानकार से संपर्क करना सही रहेगा। एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कोई आपको दबाव दे सकता है।

सिंह राशि:- पेशेवर स्तर पर अपनी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे। फिटनेस के लिए व्यायाम का सहारा लिए जाने के संकेत हैं।लम्बे समय से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ में अच्छा सुधार देखा जा सकता है। आज आपको अपने रोमांटिक विचारों को किनारे करना पङ सकता है।

कन्या राशि:- समाजिक स्तर पर किसी काम में स्वयंसेवक की भूमिका निभा कर आप अपार खुशी का अनुभव कर सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आप पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं।आज आपके रोमांटिक मूड पर पानी फिरने की संभावना है। सड़क यात्रा के समय सावधानी रखें।

तुला राशि:- आप किसी बहुत बङी कंपनी का हिस्सा हो सकते हैं। करीबी लोगों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाए जाने के संकेत हैं।स्वास्थ बहुत अच्छा रहने की संभावना है।किसी के प्रति दिल में बसी भावना का इजहार करने का सही मौका मिल सकता है। परिवार में कोई समारोह होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- पेशेवर स्तर पर यदि कोई आपका बॉस बनने का प्रयास कर रहा है तो उसे अपनी जगह दिखा सकते हैं। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण करने की जरुरत है। जंक फूड खाकर आप अपने लिए समस्या खङी कर सकते हैं। आज कहीं घूमने जाना रोमांचक साबित होगा।

धनु राशि:- नए घर का निर्माण तेजी से चलने की संभावना है। किसी अप्रत्याशित श्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं ।वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। व्यायाम के नए तरीके अपनाने का फायदा महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास जगाने में मददगार साबित होगा।

मकर राशि:- किसी नइ टीम के साथ काम करना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। लेकिन आप इसका सामना करने में सफल रहेंगे।अपने पेशेवर स्किल को अपग्रेड करने का विचार कर सकते हैं।आप अपेन दिल की भावना किसी के साथ बांट सकते हैं।

कुम्भ राशि:- वित्तीय स्तर पर छोटे छोटे निवेश से फायदा मिलने वाला है।मौसमी बिमारियों से परेशान लोग जीवनशैली में परिवर्तन लाने का प्रयास करे गे,आज आप को यका यक धन लाभ होगा,व्यकि विशेष से धन लाभ प्राप्त हो सकता है!

मीन राशि:- मार्केटिंग के लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।समाजिक स्तर पर पके मशहूर होने की संभावना है। परिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।प्रेमी के साथ संबंध में और प्रगाढता बढने के संकेत हैं।सेहत अच्छा बना रहेगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
———————————————————————-

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img