दैनिक पंचांग व राशिफल:- सोमवार 18 सितम्बर 2023

0
200

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
भाद्रपद मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि तृतीया 12:38:37
नक्षत्र चित्रा 12:06:37
योग ऐन्द्र 28:22:32
करण गर 12:38:37
करण वणिज 25:14:10
वार सोमवार
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृष राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करना लाभप्रद रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखना बेहतर रहेगा। किसी सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

कर्क राशि: दाम्पत्य जीवन प्रभावित होगा। संयम बरतें। दूध और दूध की वस्तुओं का दान करें। यात्रा देशाटन के प्रति सचेत रहें। पुराने मित्रों से भेंट होगी

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी मन अशांत रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी, तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। खानपान में संयम बरतें।

कन्या राशि: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला राशि: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक या व्यावसायिक तनाव देगा। जोखिम भरे कार्य न करें। रिश्तों में सावधानी बरतें। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

धनु राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: स्वास्थ्य में सुधार करेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध मधुर होंगे। भागदौड़ की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन अचानक भेंट होगी।

यदि आप अपनी किसी समस्या के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह चाहें तो वाट्सएप नम्बर 9131366453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here