दैनिक पंचांग व राशिफल:- शनिवार 02 सितंबर 2023

0
245

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
भाद्रपद मासे, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 20:48:43
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:29:36
योग शूल 09:20:38
योग गण्ड 29:59:24
करण वणिज 10:15:15
करण विष्टि भद्र 20:48:43
वार शनिवार
चन्द्र राशि मीन
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल,
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि: कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

वृष राशि: किसी की सुनीसुनाई बातों पर ध्यान ना दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

मिथुन राशि: निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

कर्क राशि: कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

सिंह राशि: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा, शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि: अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जित लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

तुला राशि: आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

वृश्चिक राशि: पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

धनु राशि: अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें संगती बदलें।

मकर राशि: कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी।

कुम्भ राशि: जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें, नए दोस्त बनेंगे।

मीन राशि: आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी, राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

यदि आप अपनी किसी समस्या के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह चाहें तो वाट्सएप नम्बर 9131366453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here