-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)
पंचांग
आश्विन मासे, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 10:36:50
नक्षत्र रेवती 06:34:51
योग वृद्वि 07:34:33
करण विष्टि भद्र 10:36:50
करण बव 22:24:56
वार मंगलवार
चन्द्र राशि मीन 06:34:51
चन्द्र राशि मेष 06:34:51
सूर्य राशि सिंह
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
शाका संवत 1944 शाका संवत
राशिफल:-
मेष राशि:- आज मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश, नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।
वृष राशि:- आज दिन की शुरुआत खुशी के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।
मिथुन राशि:- आज आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। राजनीति में आपका कद बड़ सकता है, परिश्रम होगा।
कर्क राशि:- आज कॅरियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें।
सिंह राशि:- आज संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजन आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करेंगे। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।
कन्या राशि:- आज समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।
तुला राशि:- आज अपनी भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।
वृश्चिक राशि:- आज किसी भी कीमत पर अपना रुका काम करवाने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।
धनु राशि:- आज बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। संत-साधुओं का सान्निध्य मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।
मकर राशि:- आज दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजनिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
कुम्भ राशि:- आज अपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि:- आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।








