spot_img
Homeज्योतिषदैनिक पंचांग व राशिफल:- बुधवार 13 मार्च 2024

दैनिक पंचांग व राशिफल:- बुधवार 13 मार्च 2024

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-
फाल्गुन मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि चतुर्थी 25:25:16
नक्षत्र अश्विनी 18:23:33
योग ऐन्द्र 24:47:02
करण वणिज 14:39:53
करण विष्टि भद्र 25:25:16
वार बुधवार
चन्द्र राशि मेष
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर नल
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

अपनी सक्रियता को योजना तक ही सीमित रखें। दूसरों के प्रति सहयोग करने पर आपको सफलता मिलेगी। पार्टनर पर अपनी बात मानने के लिए दबाव न डाले। पार्टनरशिप या रिश्तों के लेकर आपके मन में किसी प्रकार की चिंता है तो उसका हल निकल सकता है। जल्दी और हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। फैसला सोच समझकर लें।

वृष राशि:- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब )

कोई नई योजना आपके मन में चल रही है तो उसके लिए थोड़ा बहुत बदलाव करने की आवश्यकता आपको होगी। जो सूचना मिले उसका लेखा जोखा रखें। खर्चा बढ़ सकता है। यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। बिजनेस से कुछ दबाव आप पर हो सकता है। अपने पार्टनर को लेकर आप थोड़े तनाव में आ सकते हैं।

मिथुन राशि:- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह,)

आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आप जो भी काम करोगे उसमें लोग मददगार साबित होंगे। रचनात्कम कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, पुरानी समस्या सुलझने के संयोग हैं। अधिकारियों के सामने आपकी ईमेज बनेगी। आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल फल की प्राप्ति का उत्तम संयोग बन रहा है।

कर्क राशि:- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )

धैर्य से काम करें और समय का ध्यान रखें। आपके दिमाग में एक समय में बहुत से बाते रहेंगी। जल्दबाजी के कारण आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से आप बचें।

सिंह राशि:- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे )

पैसा निवेश करने के लिए कोई शानदार योजना आपके सामने आ सकती है। दिनभार आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के बारे में अचानक सूचना मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार करने के बारे में विचार कर लें। नौकरी धंधा अच्छा चलेगा। आपके लिए धन लाभ का उत्तम योग बना हुआ है। इसका लाभ आपको लेना चाहिए।

कन्या राशि:- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पैसों के मामलों में समझदारी वाला फैसला आप कर सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ रह सकते हैं। कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। आप व्यस्त रहेंगे। कामकाज में कुछ लोग नया-नया आईडिया शेयर कर सकते हैं। इसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आप खर्चों से बचे।

तुला राशि:- ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। कुछ मामलों में नई शुरुआत जैसी स्थिति बन सकती है। पैसों के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बन सकती है। कई फैसले आप लेने वाले हैं उसमें सफलता मिलेगी। यदि कोई रिश्तों का प्रश्ताव आने वाला है तो उसमें भी सफलता का संयोग बन रहा है।

वृश्चिक राशि:- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

आज आप अपनी उम्मीदों पर भरोसा रखें। नए दोस्त मिलेंगे, इनसे नई चीजें सीख सकते हैं। कानून से जुड़े मामलों में अच्छी पहल और सौदे कर सकते हैं। आज आप अपना पुराना काम जल्दी निपटा कर नए काम पर ध्यान देंगे। परिवार का साथ आपको मिलेगा। भाई बंधु आपके कार्यक्षेत्र में आपको सपोर्ट करेंगे।

धनु राशि:- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज जो भी करना चाहते हैं उसे दिमाग में रखें। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती है। आपको सामाजिक जीवन में सुधार शुरू हो जाएगा। सफलता और पद की ईच्छा रहेगी। आपकी कोशिश रहेगी कि अपने दायरे में अच्छी छाप छोड़ी जाए। अच्छे काम करने जा रहे हैं तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर राशि:- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आपकी अपेक्षाए जल्द ही पूरी होने वाली हैं। नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है। किसी भी समस्या पर घबराए नहीं। सोचे हुए काम पूरे करवाने में लोगों की मदद आपको अवश्य ही प्राप्त होने वाली है।

कुम्भ राशि:- ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

बड़ी और नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपको पसंद करने लगेंगे। जीवन में कुछ सकारात्म बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। बहुत से काम आपके पूरे हो सकते हैं। आपकी आय बढ़ने वाली है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटे भी अपने आप खत्म होने वालीं हैं।

मीन राशि:- ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

ज्यादातर काम अपने आप पूरे होते जाएंगे। जिस महत्वपूर्ण मौके का आप इंतजार कर रहे हैं वो आज मिल सकता है। भावनात्मक मोड़ पर आप लगभग संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार के कुछ अवरस बन रहे हैं। नई बातें आपके सामने आ सकती हैं। धन लाभ के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
———————————————————————–

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img