spot_img
Homeज्योतिषदैनिक पंचांग व राशिफल:- बुधवार 28 फरवरी 2024

दैनिक पंचांग व राशिफल:- बुधवार 28 फरवरी 2024

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-
फाल्गुन मासे, कृष्ण पक्ष,
तिथि चतुर्थी 28:17:55
नक्षत्र हस्त 07:31:59
योग गण्ड 17:15:34
करण बव 15:07:21
करण बालव 28:17:55
वार बुधवार
चन्द्र राशि कन्या 20:58:49
चन्द्र राशि तुला 20:58:49
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर नल
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके मन को छू लेंगे।

वृष राशि:- लोभ या लालच में फसने से बचे। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी रखें। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिजनों से मतभेद होने की आशंका है।

मिथुन राशि: आज आपका मित्रों के साथ लेन-देन करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि:- आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। प्रमोशन भी हो सकता है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

सिंह राशि:- किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज कोई निर्णय न लें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए सचेत रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी आशंका है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की जरूरत हैं।

तुला राशि:- वैवाहिक जीवन में तकरार हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साझेदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में ना जाएं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी।

वृश्चिक राशि:- आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है।

धनु राशि:- आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें तो बेहतर होगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। प्रवास टालिएगा। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

मकर राशि:- संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि:- नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि:- आज के दिन परिजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो, इसका ध्यान रखने की जरूरत हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकाल लेगा। आंख में पीड़ा होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
———————————————————————–

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img