दंतेवाड़ा : राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी हेतु 66 सदस्यीय दल बालोद रवाना

0
93

दंतेवाड़ा, 06 जनवरी 2026 : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की मेजबानी में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी 2026 का आयोजन 07 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक ग्राम दुथली, जिला बालोद (छ.ग.) में किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेने हेतु दंतेवाड़ा जिले से 66 सदस्यीय दल आज 06 जनवरी 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय दंतेवाड़ा से जिला बालोद के लिए रवाना हुआ। यह रवानगी कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में हुई। दल में 32 रोवर, 26 रेंजर तथा 8 प्रभारी, सहायक, रोवर लीडर,रेंजर लीडर शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया गया। उन्होंने सभी रोवरदृरेंजरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं राष्ट्रीय एकता का विकास होता है। जिले के रोवरदृरेंजरों की इस राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता पर शिक्षा विभाग एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here