दंतेवाड़ा: नवा रायपुर में वाहन चालन प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

0
283
दंतेवाड़ा: नवा रायपुर में वाहन चालन प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा, 20 जनवरी 2023 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित ग्राम-तेन्दुआ (सेक्टर-30) में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रेफिक रिसर्च सेंटर में बैकहो लोडर (लोडर कम एक्सावेटर) वाहन चालन 15 दिवस कुल 30 घण्टा का प्रशिक्षण दिया जाना है,

इस हेतु दंतेवाड़ा जिले से बैकहो लोडर (लोडर कम एक्सावेटर) वाहन चालन प्रशिक्षण हेतु योग्यता- इच्छुक आवेदक 1 वर्ष पुराना लाईट मोटर व्हीकल लाइसेंस धारी लाइसेंस का मूल प्रति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ 23 जनवरी 2023 समय 11 बजे लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा में उपस्थित होवें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here