नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने एक प्रीमियम बस सेवा योजना को मंजूरी प्रदान की है, जिसका उद्देशय शहर के भीतर निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करना और प्रदूषण घटाने में मदद करना है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.
इसे भी पढ़ें :-26 वीक Pregnancy टर्मिनेशन केस : SC ने खारिज की महिला की याचिका
सरकार ने अगस्त में अपनी वेबसाइट पर दिल्ली मोटर व्हीकल्स लाइसेंस ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना, 2023 का मसौदा अपलोड किया था और लोगों से इसपर राय मांगी थी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस योजना के जरिये मध्यम व उच्च मध्यम वर्ग के लोग सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित होंगे।








