Delhi Mayor Election: आप की डॉ शैली ओबेरॉय को मेयर पद के चुनाव में भारी मत से जीत मिली…

0
331

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम सदन में मेयर चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही कुछ देर में चुनाव के नतीजे भी सामने आ गए हैं. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर शैली ओबेरॉय को मेयर पद के चुनाव में भारी मत से जीत मिली है. वहीं भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को महज 116 वोट मिले हैं. जबकि आप की उम्मीदवार को 150 वोट मिले हैं.

बता दें कि वोटिंग प्रक्रिया करीब दो घंटे से अधिक समय तक चलती रही. हालांकि पीठासीन अधिकारी की तरफ से डेढ़ घंटे का समय दिया गया था. मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया. वहीं कांग्रेस के 9 पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया.सांसदों को पहले वोट डालने की अनुमति दी गई थी. इसके बाद विधायकों ने वोट डाला और फिर 241 पार्षदों ने वोट डाला.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेयर चुनाव कराया गया. इससे पूर्व तीन बार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था. आज मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव हो रहा है. हालांकि इस चुनाव का कांग्रेस के पार्षदों ने बहिष्कार किया है. सदन के बाहर आज भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. जिसमें पुलिस और अर्धसैनिक शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here