Delhi: नाबालिग लड़की पर ‘तेजाब’ से हमला

0
240

नयी दिल्ली: उत्तम नगर के निकट बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर 17 वर्षीय एक लड़की पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बारे में सुबह करीब नौ बजे जानकारी मिली। मोहन गार्डन इलाके में लड़की पर यह हमला हुआ।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘बताया गया है कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। ’’ अधिकारी ने कहा कि घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि लड़की ने दो लोगों को नामजद किया है, जो हमले के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here