उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम कोतरी में आयोजित रामचरित मानस में हुए सम्मिलित

0
135
उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम कोतरी में आयोजित रामचरित मानस में हुए सम्मिलित

होली जैसवाल

लोरमी। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को लोरमी विधानसभा के ग्राम कोतरी में आयोजित रामचरित मानस में सम्मिलित हुए। मंच से साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के गांव गांव में नवधा रामायण का आयोजन होता है। आजादी के पहले प्रदेश में अखंड रामायण हो रहा है। ये प्रदेश में राम नाम के महत्व और महिमा को बताता है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कोतरी क्षेत्र धर्म की नगरी है। लगातार 13वें वर्ष राम चरित मानस का आयोजन हो रहा है। एक महीने की तैयारी के बाद और आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से ये नवधा रामायण हो रहा है। साव ने कहा कि, हमारे बुजुर्गों ने ये परंपरा शुरू लिया। अब नई पीढ़ी ने इस आगे बढ़ाने का काम शुरू किया।

साव ने कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। ये हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला विराजमान हो, इसके लिए हमारे कई पीढ़ियों ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया। और आज हम भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पा रहे, ये हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि, रामलला दर्शन योजना एवं तीर्थ दर्शन योजना शुरू की है। कांग्रेस सरकार ने तीर्थ दर्शन को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था, उसे फिर से शुरू किया है।

साव ने ग्राम कोतरी में मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की है। वहीं कोतरी के आश्रित गांव थड़गपुर में सांस्कृतिक मंच के लिए 3 लाख रुपए और सीसी रोड के लिए 5 लाख की घोषणा की है। वहीं रवेली में भी सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपए का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री ने कोतरी में राम चरित मानस समिति को नगद 1 लाख एक हजार रुपए दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here