योग गुरु पद्म शिवानंद बाबा के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया

0
198
योग गुरु पद्म शिवानंद बाबा के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने काशी के प्रख्यात योग गुरु पद्म शिवानंद बाबा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म शिवानंद बाबा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने योग, संयम और सेवा के माध्यम से मानवता को नई दिशा दी। उनका तपस्वी जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बाबा जी का योगदान न केवल आध्यात्मिक जगत में अमूल्य रहा है, बल्कि उन्होंने विश्व पटल पर भारतीय योग परंपरा को गौरव दिलाया। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा और साधना का प्रतीक रहा। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here