उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन ने की मुलाकात

0
195
उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन ने की मुलाकात

रायपुर. 2 अगस्त 2023 : उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से आज आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु के नेतृत्व में प्रदेश की टीम सहित रायपुर के जिला अध्यक्ष हेमंत डोंगरे एवं अन्य पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को शाल और श्रीफल भेंटकर बधाई दी। सिंहदेव ने मुलाकात के दौरान कहा कि हम पत्रकारों का सम्मान करते हैं और उनकी समस्याओं के निदान की कोशिश करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार सर्वदिनेश तिवारी, विनय घाटगे, राकेश विश्वकर्मा, संजीव सिन्हा, जरीन सिद्दीकी, शिव कुमार, यज्ञ सिंह ठाकुर, सागर फ़रिकार, सुभाष श्रीवास्तव, अशोक ठाकुर, पंकज सिंह, कमल कुर्रे, जितेंद्र तांडी और मिथलेश साहू भी इस दौरान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here