spot_img
HomeBreakingधमतरी : बिलासाबाई केंवटीन पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी : बिलासाबाई केंवटीन पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी 16 जून 2023 : राज्य शासन द्वारा प्रदेश में मत्स्य विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी सस्थाएं, अशासकीय संगठन को बिलासाबाई केवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। इसके तहत एक लाख रूपये दिये जाने की व्यवस्था छ०ग० शासन कृषि (मछलीपालन) विभाग द्वारा की गई है।

सहायक संचालक, मछलीपालन ने बताया कि उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु मत्स्य विकास प्रगति कार्यावधि 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 होगी। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। पुरस्कार प्राप्त करने का मापदंड एवं शर्तें मछलीपालन विभाग की वेबसाईट http//agriportal.cg.nic.in/fisheries/fishhi//
पर देखी जा सकती है।

आवेदन की शर्तों के बारे में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति/संस्था/सहकारी समितियां एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकेगी, प्रतियोगी/आवेदक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ मछलीपालन विभाग के जिला अधिकारी को निर्धारित दिनांक तक प्रस्तुत करेगें,

यह भी पढ़ें :-भर्ती के नाम पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर वन विभाग रायपुर ने लिखाई एफ.आई.आर

आवेदन के साथ दस्तावेज के रूप में कार्यों की छायाप्रति, विडियो आदि जो भी उपलब्ध हो, जमा करावें, चयन समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यकतानुसार आवेदनकर्ता के कार्यक्षेत्र में जाकर कार्यों का अवलोकन किया जा सकेगा, समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों एवं अपूर्ण आवेदन पत्रों पर समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

पुरस्कार चयन के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। आवेदको द्वारा आवेदन पत्र सहायक संचालक मछलीपालन जिला धमतरी (छ0ग0) में 31 अगस्त तक जमा करना होगा।

चयन का मापदंड के बारे में जानकारी दी गई कि आवेदकों द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र में उल्लेखित 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य मत्स्यपालन हेतु किये गये उल्लेखनीय कार्यो की गुणवत्ता एवं गुणदोषो के आधार पर शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट मत्स्यपालक का चयन किया जायेगा।

शासन द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा जिलों से प्राप्त चयनित उत्कृष्ट मत्स्यपालको के प्राप्त प्रस्तावों पर मत्स्य पालन कार्यो की गुणवत्ता एवं गुण-दोष के आधार पर उत्कृष्ट मत्स्यपालक का चयन पुरस्कार हेतु किया जावेगा।

बिलासाबाई केवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार हेतु विस्तृत जानकारी जिला स्तर पर मत्स्यविभाग के अधिकारी, विकासखण्ड स्तर पर मत्स्य निरीक्षक, सहायक मत्स्य अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है एवं आवेदन हेतु प्रपत्र कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img