ऊर्जा मंत्री तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा का किया निरीक्षण

0
514
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा का किया निरीक्षण

भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार की सुबह सिविल अस्पताल हजीरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री तोमर भोपाल से ग्वालियर पहुंचने के बाद सबसे पहले सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे यहां उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के बिस्तरों की चादर समय पर बदली जाए और ठंड के मौसम में किसी मरीज को कोई असुविधा न हो।

इसे भी पढ़ें :-उर्वरकों की समय रहते उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ऊर्जा मंत्री तोमर ने अस्पताल के आईसीयू निर्माण कार्य पर चर्चा कर प्रगति की समीक्षा की तथा रसोई घर का निरीक्षण कर हरी सब्जियों तथा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपके सेवक का प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। आपकी सेवा ही मेरा संकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here