भाजपा में शामिल हुई मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल

0
195
भाजपा में शामिल हुई मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की दिनांकों के ऐलान में अब कुछ ही घंटों का समय शेष है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे इसका ऐलान करने जा रहा है। इसी के साथ देश में आचार संहिता लगने से पहले लोगों का सियासी दलों में सम्मिलित होना जारी है। इसी के बीच अब बॉलीवुड की लोकप्रिय गायक एवं भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सम्मिलित हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें :-उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को

अनुराधा पौडवाल मशहूर गायिका हैं। वह 90 के दशक में अपनी भक्ति गायकी को लेकर लोकप्रियता के चरम पर थीं उनकी आयु 69 वर्ष की है। उनकी शादी वर्ष 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट एवं म्यूजिक कंपोजर थे। उनके दो बच्चे बेटा आदित्य एवं एक बेटी कविता हैं। उनके बेटे की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो गई थी। वर्ष 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें :-महाकाल सेना ने मनाया दुर्ग सांसद विजय बघेल का जन्मदिन

वही इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले NDA का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने ‘INDIA’ गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन में दो दर्जन से अधिक विपक्षी पार्टियां हैं। जबकि, NDA में तकरीबन 40 पार्टियां हैं। NDA के पास इस वक़्त 350 से अधिक सांसद हैं। जबकि, इंडिया ब्लॉक के पास तकरीबन 150 सांसद हैं। हालांकि, कई प्रदेशों में इंडिया ब्लॉक को झटका भी लगा है, क्योंकि वहां की पार्टियों ने अकेले ही लड़ने का निर्णय लिया है। उदाहरण के लिए ममता बनर्जी की TMC इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, किन्तु पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर TMC अकेले चुनाव लड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here