spot_img
HomeBreakingराजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

रायपुर, 29 मई 2025 : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज यहां राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कामता प्रसाद दीवान की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। डेका ने उनके उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

डेका ने कहा कि राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में दीवान ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन न केवल अनुशासन और सतर्कता से किया, बल्कि उन्होंने राजभवन परिवार में अपने सौम्य व्यवहार, समर्पण और सेवा भावना से सभी का दिल जीता। सुरक्षा जैसे अत्यंत उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य में उन्होंने जिस सजगता और संयम का परिचय दिया, वह प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर राजभवन सचिवालय से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेषन के लिए स्थानांतरित हुई प्रतिमा षर्मा को भी विदाई दी गई है। राज्यपाल डेका ने दीवान और षर्मा के उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की। राज्यपाल डेका ने दीवान और शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, परिसहाय सुनील षर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img