spot_img
HomeBreakingपुरी-दुर्ग एक्सप्रेस में आग लगने से मची अफरा तफरी, कुछ लोगों को...

पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस में आग लगने से मची अफरा तफरी, कुछ लोगों को आई चोट

बिलासपुर : ओडिशा के पुरी से चलने वाली पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18425 में दो बार आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। शनिवार शाम साढ़े 7 बजे डिस्क ब्रेक जाम होने के कारण AC कोच के नीचे आग लगने से अफरातफरी मच गई। सभी यात्री नीचे उतरे। इसके बाद आग को बुझाया गया।

यह भी पढ़ें:-आस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने उठाया स्काई ड्राइविंग का लुत्फ

ट्रेन आग बुझने के बाद दोबारा चली, तो 4 किलोमीटर के बाद इसमें फिर से आग लग गई, जिसके चलते एक बार फिर यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग लगने से घबराए यात्री ट्रेन के नीचे उतर गए। इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी है। दूसरी बार ट्रेन स्टेशन से काफी दूर जंगल के इलाके में रुकी। इस बीच यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतरने में भी परेशानी हुई।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img