Maharashtra: किशोरी से बलात्कार के आरोप में पांच गिरफ्तार, नाबालिग को हिरासत में लिया गया

0
257

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ पांच लोगों और एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने शुक्रवार को कन्नड़ तालुका की निवासी लड़की के साथ एक खेत में कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पीड़िता के परिवार की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया और नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। नाबालिग को किशोर गृह भेज गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here