रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77वें पुण्यतिथि शहदत दिवस के अवसर पर महात्मा गंाधी जी के गांधी चैक केम्प-1 में स्थापित आदमकद प्रतिमा में मुकेश चंद्राकर एवं बृजमोहन सिंह ने माल्यअर्पण कर कांग्रेसजनों ने 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर अहिंसा परमो धर्म का पालन करने का संकल्प लिया।
महात्मा गांधी जी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को आजादी दिलाकर और पं0 जवाहरलाल नेहरू जी के हाथ में देश की बागडोर सौंपकर गांधी जी आगे के कार्यक्रम पर विचार कर ही रहे थे कि 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने प्रार्थना सभा में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

”हे राम” कहते हुए शांति, सत्य, और अहिंसा का सूर्य सदा के लिए अस्त हो गया। महात्मा गांधी जी एक महान चितंक, शिक्षाशास्त्री तथा समाज सुधारक नेता के रूप में दुनिया जब तक कायम रहेगी गांधी जी का नाम अमर रहेगा।
कार्यक्रम में समयलाल साहू, राजेश गुप्ता, रामाविश्वकर्मा, बैजनाथ शुक्ला मेरिक सिंह, दीदार भाई, शैलेष पानबूडे, नरेश लहरी, मनोज सिन्हा, उमाशंकर, सोनू, अब्दुल तहुर, गुलाम उस्मानी, बी.जोगाराव, दुर्गाप्रसाद साहू, राजकुमार चैधरी, कीर्ति सिंह, दुर्गेश गुप्ता, नजमुनिशा, गायत्री देवांगन, सलीम, गणेश माकोडे, लखनूराम, देवबंजारे, फैयाज, ईस्माइल खान, प्रभाकर जगबंधु, रमनमिश्रा, रवि यादव, रवि पाठक, मिथिला पांडे, भुपेंद्र चैहान, जे.आर साहू, उपस्थित थे।








