गौरेला पेंड्रा मरवाही, 31 दिसम्बर 2025 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के सहयोग से मंगलवार को आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 30 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया है। इनमें सोलर इंस्टॉलर के 8 पद, होटल मैनेजमेंट के 20 पद एवं वेल्डर के 2 पद शामिल हैं।
शेष पदों पर द्वितीय साक्षात्कार के बाद चयन की प्रक्रिया निजी कंपनी द्वारा 15 दिवस के भीतर की जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय परिसर गौरेला में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में दो निजी कंपनी द्वारा सोलर इंस्टॉलर, होटल मैनेजमेंट, वेल्डर, एवं क्रेडिट असिस्टेंट के कुल 70 पदों के विरूद्ध 35 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 31 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिए।








