गौरेला पेंड्रा मरवाही : सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन 29 अक्टूबर को

0
144
गौरेला पेंड्रा मरवाही : सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन 29 अक्टूबर को

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 अक्टूबर 2024 : भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर 29 अक्टूबर को सबेरे 7.30 बजे रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया है।

यह दौड़ पुलिस कण्ट्रोल रूम गौरेला से प्रारम्भ होगा और कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगा। चूंकि सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को है, इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एकता दौड़ का आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया है।

एकता दौड़ में महिला, पुरूष, खिलाड़ी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित सभी वर्ग के धावक भाग ले सकते हैं। दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 5 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ करेंगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को एकता दौड़ में अनिवार्य रूप से शामिल होने निर्देशित किया है। साथ ही एकता दौड़ को सफल बनाने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here