राज्यपाल उइके ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
306
राज्यपाल उइके ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अपने ओड़िशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। प्रवास के क्रम में ही गत दिवस राज्यपाल उइके ने प्रसिद्ध कोणार्क के सूर्य मंदिर का भी भ्रमण किया।

उन्होंने इस धार्मिक व ऐतिहासिक मंदिर के परिसर का अवलोकन कर इससे जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त की। कोणार्क के सूर्य मंदिर के स्थापत्य कला से भी राज्यपाल प्रभावित हुईं। राज्यपाल ने धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से दोनो ही मंदिरों को प्रमुख केन्द्र के रूप में रेखांकित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here