नई दिल्ली : गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी मंत्रियों से भाजपा ने 3 साल में ही इस्तीफा मांग लिया। गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजधानी गांधीनगर में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ होगी।
इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है। गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 होगी। मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :-जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु विद्या राठौर सबसे प्रबल दावेदार..
कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं। कुल संख्या के 15% की अधिकतम सीमा के लिहाज से सीएम समेत कुल 27 मंत्री हो सकते हैं।
भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल होगा
भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में सीएम बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें सीएम बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार सीएम और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बन रहा है। इस पर देररात तक मंथन चला। लेकिन, तय माना जा रहा है कि निर्वतमान मंत्रिपरिषद के एक-दो चेहरों की नई मंत्रिपरिषद में पदोन्नति सहित वापसी हो सकती है।
देखिए लिस्ट : गुजरात की नई कैबिनेट में सीएम के अलावा 25 मंत्री बनेंगे
भूपेंद्र पटेल (सीएम)
त्रिकम बीजल चांगा
स्वरूपजी ठाकोर
प्रत्रवणकुमार गोर्धनजी माली
ऋतिकेश गणेशभाई पटेल
पीसी बराड़ा
श्रीमती दर्शना एम वाघेला
कांतीलाल शिवलाल अमृतिया
वरजीभाई मोहनभाई बावलिया
रिवाबा जाडेजा
अर्जुन मोढवाडिया
डॉ. प्रद्युमन वाजा
कौशिक कांतीभाई वेकरिया
श्री परशोत्तमभाई सोलंकी
जितेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी
रमणभाई भीखाभाई सोलंकी
कमलेशभाई रमेशभाई पटेल
संजयसिंह जयसिंह महेदा
रमेशभाई भूराभाई कटारा
मनीषा राजीवभाई वकील
ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल
प्रफुल पानसेरिया, कामरेज
हितेश रमेशभाई सांघवी
जयारामभाई चेमाभाई गामित
नरेशभाई मगनभाई पटेल
कनुभाई मोहनलाल देसाई
इसे भी पढ़ें :-धान उपार्जन 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ — राज्य शासन ने की विस्तृत तैयारी
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुजरात मंत्रिमंडल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की अनुमति मांगी।