देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान नदी में बहे

0
179
देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान नदी में बहे

नई दिल्ली : दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 1982 के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

सफदरगंज इलाके में सुबह 8:30 बजे तक 153 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 2003 को 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 को दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी।

इसे भी पढ़ें :-परिवहन विभाग की कार्यवाही : क्षमता से अधिक बैठाने पर 5 स्कूल बस पर 31 हजार 300 रुपए का चलान

बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए बह गए। वहीं लैंडस्लाइड से हिमाचल के कोटगढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ और एवलांच की चेतावनी दी है। कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन रोक दिया गया है। इसके चलते 6 हजार अमरनाथ यात्री रामबन में फंस गए हैं। नेशनल हाईवे 44 फिलहाल बंद है।

इसे भी पढ़ें :-जांजगीर चांपा : मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत मनरेगा से धुरकोट में किया गया पौधरोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here