पटना : बिहार के भागलपुर शहर स्थित सदर अस्पताल में खराब पड़ी दो एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई और सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद एंबुलेंस में लगी आग पर काबू पा लिया गया.








