धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 382 बोरी धान जप्त, बिचौलियों पर रखी जा रही कड़ी नजर..

Must Read

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिले में धान की अफरा-तफरी को रोकने के लिए प्रशासन की छापामार कार्रवाई चल रही है। इस दौरान बिचौलियों के यहां की गई कार्रवाई में अवैध तरीके से संग्रहित किये गए 382 बोरी धान की जब्ती कर ली गयी है। इस धान को आने वाले दिनों में समर्थन मूल्य पर किसानो के नाम पर बेचने की तैयारी थी।

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ ही बिचौलियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में अवैध रूप से धान का भंडारण करने की सूचना पर मरवाही विकासखंड के ग्राम सिवनी निवासी शंकर गुप्ता के गोदाम से आज 382 बोरी धान जप्त किया गया। जप्ती की कार्रवाई राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अनुचित लाभ उठाने वाले बिचौलियों-कोचियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही धान की अवैध भंडारण की सूचना पर संयुक्त जांच दल द्वारा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर जप्ती आदि की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles