Agneepath Scheme : भूपेश बघेल ने पूछा सवाल- क्या सैनिक भर्ती करने के लिए सरकार के पास नहीं हैं पैसे?

Must Read

Agneepath Scheme : अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार से सवाल पूछ रहा है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ठेके पर सैनिकों की भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सेना का लोहा माना जाता है और उस सेना में भी सरकार भर्ती नहीं कर रही है बल्कि 4 साल के ठेके पर युवाओं को रख रही है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि भारत सरकार को बताना चाहिए कि क्या सैनिक भर्ती करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं?

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पूरा देश जल रहा है, युवा आक्रोशित हैं और सड़कों पर हैं। तो ऐसे में भारत सरकार को सामने आकर जवाब देना चाहिए कि सेना में युवाओं को ठेके पर रखने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों की सेना में भर्ती होती है उन्हें पहले 1 साल तक ट्रेनिंग दी जाती है उसे घटा कर 6 महीने कर रहे हैं, जो 20 साल नौकरी करते थे उसे घटा कर 3.5 साल कर दिया, तो क्या भारत सरकार के पास सैनिकों को देने के लिए पैंसे नहीं हैं?

Agneepath Scheme :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि पूरे देश के नौजवानों में अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश है। PM और गृहमंत्री को समझना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया था कि बिना चर्चा किए जल्दबाजी में ये फैसला लिया गया जिसे सभी ने अस्वीकार कर दिया।

सरकार इस पर चर्चा कर इस योजना को तुरंत वापस ले। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं से कहा था कि आप का दर्द पूरा देश समझ रहा है लेकिन आप ये मत भूलिए कि ये देश आपका है, इस देश की संपत्ति आपकी है। इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। हम सत्याग्रह पर बैठे हैं अहिंसा द्वारा लड़ी गई लड़ाई।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles