मधु धारा महिला संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे अजीत कुकरेजा

0
154
मधु धारा महिला संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे अजीत कुकरेजा

होरी जैसवाल

रायपुर : मधु धारा संस्था कि महिला संगठन ने सावन के उपलक्ष्य में आज होटल किंग्सटन में “आया सावन झूम के” नाम से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं मधु धारा संस्था कि संस्थापक मधु बहादुर सिंह ने बताया की पुरे रायपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाएं आई और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तेलीबांधा, पंडरी, शंकर नगर, मुथा नगर व देवेन्द्र नगर कालोनी क्षेत्र कि महिलाओं ने प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा ने कहां कि सावन के त्योहार का एक विषेश महत्व है। माना जाता है कि माता पार्वती ने कठिन तपस्या करके शिव‌जी को पाया था। इसलिए सावन के महिने में कुंवारी युवतियां उपवास करके अच्छे वर कि कामना करतीं हैं। साथ ही जो शादीशुदा महिलाएं हैं वह अपने पति के लम्बी आयु कि कामना करतीं हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु बहादुर सिंह,कशिश खेमानी, रेखा कुकरेजा, ज्योति मेघानी, लक्ष्मी छुगानी, वीणा नथानी, शुभन जग्गी, रीना छाबड़िया आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here