आलिया भट्ट ने सोनोग्राफी की फोटो शेयर की, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाया ये अंदाजा…

0
388
आलिया भट्ट ने सोनोग्राफी की फोटो शेयर की, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाया ये अंदाजा...

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जब से अपनी सोनोग्राफी की फोटो शेयर कर प्रेगनेंसी की खबर अपने फैंस को दी है तो तब से ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के तमाम फैंस और सिलेब्रिटीज उन्हें बधाई देते जा रहे हैं। हालांकि आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की खबर पता चलते ही सोशल मीडिया पर मौजूद सभी फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जुड़वा बच्चे होंगे। यह तो अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ही बताएंगे कि उनके जुड़वा बच्चे होंगे या नहीं लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर मिली बधाई पर एक नजर डालते हैं। ‌

आलिया भट्ट के कमेंट सेक्शन में कई योजनाओं ने बधाई देकर काफी सारे कमेंट की है। एक यूजर ने लिखा कि “कितने भाग्यशाली हैं यह दोनों बहुत सारा प्यार।” एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “वाह यह तो कमाल है।” एक तीसरे यूजर ने लिखा कि “यह जवानी है दीवानी।’ आलिया भट्ट की एक फीमेल फैन ने लिखा कि “यह लड़की उस पूरे सपने को जी रही है जिस तरह से मैंने देखा था।” इसके बावजूद कई सोशल मीडिया यूजर्स आलिया भट्ट ट्रोल कर रहे हैं। Also Read : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने डेटिंग के दिनों से ही कर ली थी बच्चों की प्लानिंग

एक यूजर ने लिखा कि “दूसरा किसका है?” एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “एक रणवीर सिंह का है क्या?” हालांकि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट आने वाले समय में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं और इससे पहले कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में ही आलिया भट्ट रणवीर सिंह को देखा गया है। आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ भी आने वाले समय में फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here