अमृता फडणवीस को मिली धमकी…दर्ज कराई फीमेल डिजाइनर के खिलाफ FIR

Must Read

नागपुर : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई में एक महिला डिजाइनर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अमृता का आरोप है कि उसने अपने पिता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खत्म करने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की। साथ ही उन्हें साजिश करके फंसाने की धमकी भी दी।

डिजाइनर का नाम अनिक्षा है। अमृता ने कहा कि 18 और 19 फरवरी को अनिक्षा ने अनजान नंबर से अपने वीडियो क्लिप, वॉयस नोट्स और मैसेज भेजे थे। इसके जरिए उसने अमृता को धमकाने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़े :-चीन बॉर्डर के पास आर्मी का हेलिकॉप्टर ‘चीता’ क्रैश,दोनों पायलट के शव मिले

अमृता ने 20 फरवरी को FIR दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने डिजाइनर और उसके पिता के खिलाफ साजिश रचने और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला मीडिया में अब आया है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में गुरुवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles