spot_img
HomeBreakingमणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने की घटना पर...

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने की घटना पर देशभर में गुस्सा, पीएम मोदी बोले-मन क्रोध से भरा….किसी गुनहगार को बख्शेंगे नहीं

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कल दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने के मामले पर कहा, ‘मेरा हृदय आज पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले कितने हैं और कौन हैं ये अपनी जगह है।’

उन्होंने कहा, ‘ये बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार होना पड़ा है। सभी मुख्यमंत्रियों से कहता हूं कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करें। माताओं-बहनों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएं।’

यह भी पढ़ें :-बिग ब्रेकिंग : महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड में 48 घर बहे,13 की मौत…120 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

पीएम ने कहा कि इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने या किसी भी राज्य सरकार में राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था और बहनों का सम्मान प्राथमिकता है। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

दरअसल, मणिपुर में भीड़ ने कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने की घटना सामने आई है। यह मामला 4 मई का है। राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। राज्य में ढाई महीने से ज्यादा समय से हिंसा जारी है।

यह भी पढ़ें :-जशपुरनगर : महात्मा गांधी मनरेगा से सुखसागर को मिला आजीविका के लिए रोजगार

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img