ओडिशा, CG, MP समेत इन राज्यो में मूसलाधार बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना….

0
232
CG News : छत्तीसगढ़ में अब तक 1016.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती परिसंचरण जल्द ही निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर जोर पकड़ सकता है, जिसके मद्देनजर Odisha में मूसलाधार बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। ऐसी ही तीन मौसम प्रणालियों के कारण हुई भारी बारिश के चलते हाल ही में राज्य में विनाशकारी बाढ़ आई थी। मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा कि पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती वायु क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव के कारण अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने ऐसी ही तीन मौसम प्रणालियों के कारण हुई भारी बारिश के चलते हाल ही में राज्य में विनाशकारी बाढ़ आई थी।

मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा कि पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती वायु क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव के कारण अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने का अनुमान है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मछुआरों को बृहस्पतिवार रात तक समुद्र से तट पर लौटने की सलाह दी गई है। मछुआरों को शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में समुद्र में नहीं जाना चाहिए क्योंकि 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण समुद्र में तेज लहरे उठ सकती हैं।

मौसम विभाग ने मल्कानगिरि, कोरापुट, गजपति, गंजम, रायगड़ा, कंधमाल, नबरंगपुर, कालाहांडी, नयागढ़, खुर्द और पुरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘येलो वॉर्निंग’ जारी की है। विभाग ने अगले तीन दिन में ओडिशा के कई जिलों में 70-200 मिमी यानी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

skymetweather.com  के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश यह साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण गुजरात और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here