Assembly elections 2023 : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगे बढ़ी BJP…कांग्रेस पिछड़ी

0
218
Assembly elections 2023 : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगे बढ़ी BJP...कांग्रेस पिछड़ी

Assembly elections 2023 : पांच राज्यों में हुए चुनावों के लिए मतगणना की शुरुआत हो गई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए है। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों से राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की। एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

इसे भी पढ़ें :-Assembly Election Result : चुनावी राज्यों के रुझानों पर भाजपा की पहली प्रतिक्रिया-‘देश में चलती है मोदी की गारंटी’

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी दल कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 32, भाजपा 24 और अन्य एक सीट पर आगे हैं। शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती की गई। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आज सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। सुरक्षाकर्मी राज्य के 33 जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :-Trend: मप्र, राजस्थान में भाजपा आगे, छत्तीसगढ़ में उसे बढ़त, तेलंगाना में कांग्रेस आगे

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीट के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया और मतगणना केंद्रों पर रखा गया है। इन केन्द्रों पर पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here