बलौदाबाजार : महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु वाॅक इन इन्टरव्यू एवं कौशल परीक्षा 21 फरवरी को

0
186
बलौदाबाजार : महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु वाॅक इन इन्टरव्यू एवं कौशल परीक्षा 21 फरवरी को

बलौदाबाजार, 15 फरवरी 2024 : महिला सशक्तिकरण अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु अंतिम सूची में पात्र अभ्यर्थियों का वाॅक इन इन्टरव्यू/कौशल परीक्षा दिनांक 21 फरवरी 2024 को प्रातः10ः00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय भवन (महिला एवं बाल विकास शाखा) कक्ष क्रमांक 84 बलौदाबाजार में आयोजित की गई है। अधिक जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन में जाकर अवलोकन कर सकते है

सशक्तिकरण केंद्र के लिए जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर विशेषज्ञ, वित्त्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं मल्टी टास्क स्टाफ पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा दावा-आपत्ति का निराकरण कर पात्र अभ्यार्थियों का अंतिम सूची तैयार की गई है। पदवार पात्र अभ्यार्थियों की अंतिम सूची संयुक्त जिला कार्यालय भवन (महिला एवं बाल विकास शाखा) के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, जिसका अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here