Bangalore : आईएएस अधिकारी मंजूनाथ गिरफ्तार

Must Read

Bangalore : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जे मंजूनाथ को सोमवार को भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। उन पर बेंगलुरु शहरी जिले में उपायुक्त रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एसीबी के कामकाज की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि वह ‘कलेक्शन (संग्रह) केंद्र’ में बदल गया है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Bangalore :

एसीबी ने एक अधिकारी के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी जिसमें मंजूनाथ भी आरोपी हैं जिसके बाद अदालत ने भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के प्रमुख को पेश होने की बात कही थी।

एसीबी के एक अधिकारी ने मिडिया को बताया कि एसीबी ने आईएएस अधिकारी को शहर के यशवंतपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अधिकारी को एक जुलाई को बेंगलुरु में एकीकृत बाल संरक्षण योजना के निदेशक के पद पर स्थानांतरित कर दिया था।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles